[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट यूजी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सिमरन का समाज बंधुओं ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

नीट यूजी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सिमरन का समाज बंधुओं ने किया सम्मान

नीट यूजी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सिमरन का समाज बंधुओं ने किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर :  वार्ड 14 निवासी मुस्लिम सिलावट की पुत्री सिमरन सोलंकी ने नीट यूजी परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है सिमरन ने ऑल इंडिया लेवल पर 16707 वीं रैंक हासिल की है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर समाज के लोगों ने सिमरन के निवास स्थान पर पहुंचकर खुशी का इजहार करते हुए होनहार छात्रा सिमरन सोलंकी का साफा और शॉल पहनाकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया तथा पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मुबारकबाद पैश करते हुए सिमरन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सिमरन की इस सफलता से समाज की अन्य बेटियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस मौके पर हाजी सादीक सोलंकी, हबीब सोलंकी, ईस्माइल सोलंकी, एडवोकेट मोहम्मद शाहिद सोलंकी, डॉक्टर लियाकत अली बल्खी, एडवोकेट अख्तर सोलंकी, वसीम कानूनीया, रिजवान बागोट, सलमान भुट्टा, ईरफान सोलंकी, अफजल मुगल, मुस्कान भुट्टा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles