[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला:पीआरआई सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों ने बच्चों के स्वास्थ्य पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला:पीआरआई सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों ने बच्चों के स्वास्थ्य पर की चर्चा

धोद में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला:पीआरआई सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों ने बच्चों के स्वास्थ्य पर की चर्चा

धोद : धोद पंचायत समिति सभागार में स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ और अर्पण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और युवा समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रश्मि मीणा मुख्य अतिथि थीं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए रश्मि मीणा ने बच्चों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए समय पर नियमित टीकाकरण को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और युवा समूहों की सक्रिय भागीदारी तथा समुदाय स्तर पर जन जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मीणा ने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने और प्रत्येक पात्र बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने, ‘जीरो डोज’ बच्चों की पहचान करने और समुदाय में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को नियमित टीकाकरण से जुड़े प्रमुख संदेशों, समुदाय में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों तथा वंचित बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की रणनीतियों की जानकारी दी गई। स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क, ग्राम सभाओं, सामुदायिक बैठकों और अन्य जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समुदाय आधारित सहभागिता को सुदृढ़ करते हुए नियमित टीकाकरण अभियान को गति देना और प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण सेवाओं की समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में अर्पण सेवा संस्थान (यूनिसेफ) की जिला समन्वयक फ़िरोज़ फ़ातिमा, ब्लॉक समन्वयक नीतू शर्मा, एसआरएलएम बीपीएम गिरधारी लाल, सहायक विकास अधिकारी गोधा राम, एडिशनल बीडीओ भीवाराम और प्रगति प्रसार अधिकारी सुरेन्द्र जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles