सुरक्षा मानकों की अनदेखी, इमरजेंसी निकास बिना दौड़ रहीं निजी बसें
सुरक्षा मानकों की अनदेखी, इमरजेंसी निकास बिना दौड़ रहीं निजी बसें
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : प्रदेश में हाल के दिनों में हुए बस हादसों के बावजूद निजी बस संचालक सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। लाडनूं से डीडवाना, बीकानेर, सीकर, जयपुर और दिल्ली रूट पर संचालित अधिकांश निजी बसों में इमरजेंसी निकास द्वार नहीं होने से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बनी हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी ने बताया कि एयर कंडीशनर बसों में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का खतरा अधिक रहता है। ऐसी स्थिति में वैकल्पिक इमरजेंसी निकास नहीं होने से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसी सुविधा के नाम पर यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध नहीं किए जा रहे।
शहर के जागरूक युवाओं ने परिवहन विभाग और जिला प्रशासन से निजी बसों की जांच कर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2264577


