[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सकराय धाम में दो दिग्गजों ने नवाया शीश, राज्यपाल बागड़े और विस अध्यक्ष देवनानी ने किए माता शाकम्भरी के दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सकराय धाम में दो दिग्गजों ने नवाया शीश, राज्यपाल बागड़े और विस अध्यक्ष देवनानी ने किए माता शाकम्भरी के दर्शन

गुप्त नवरात्र पर देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए मदनमोहन मंदिर में चल रहे शतचंडी अनुष्ठान में दी आहुतियां, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : क्षेत्र के निकटवर्ती प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल सकराय स्थित शक्ति पीठ माता शाकम्भरी के दरबार में शनिवार को श्रद्धा और वीवीआईपी आवाजाही का विशेष संगम देखने को मिला। गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल हरीभाऊ किशनराव बागड़े और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने माता शाकम्भरी के दर्शन कर शीश नवाया। दोनों शीर्ष नेताओं ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार और साफे से हुआ भव्य अभिनंदन
शाकम्भरी माता के दरबार में पहुंचने पर राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष का भव्य आत्मीय स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पंडित केदार शर्मा, डॉ. सुमन शर्मा, बड़ागांव के चंदू शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के साथ महामहिम राज्यपाल का अभिनंदन किया। इसके बाद मंदिर की दहलीज पर पुजारी पवन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विकास शर्मा ने पूरी विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। पंडित केदार शर्मा व डॉ. सुमन शर्मा ने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को माता की चुनरी का दुपट्टा, साफा और माला पहनाकर माता का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद भेंट किया।

शतचंडी अनुष्ठान में दी आहुतियां
दर्शन के पश्चात राज्यपाल बागड़े और विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने परिसर में स्थित मदनमोहन मंदिर का रुख किया। यहाँ चल रहे शतचंडी अनुष्ठान में दोनों दिग्गजों ने भाग लिया। आचार्य जगदीश प्रसाद शास्त्री और महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में विप्र मंडली द्वारा करवाए जा रहे उच्चारित मंत्रों के बीच दोनों नेताओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली की मन्नत मांगी।

चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा प्रशासन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
महामहिम राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के इस वीवीआईपी दौरे को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत खुद मोर्चा संभाले हुए थे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल, तहसीलदार भागीरथ यादव, पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता शिखा, सीआई मनोज कुमार सहित क्षेत्र के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles