गौ-रक्षा को लेकर संतों की बैठक, राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित 40 मांगों पर होगा जनजागरण
गौ-रक्षा को लेकर संतों की बैठक, राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित 40 मांगों पर होगा जनजागरण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गौवंश संरक्षण और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दादू भवन में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के द्वितीय चरण के तहत संतों, महात्माओं और गौभक्तों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गौ-रक्षा के समर्थन में राष्ट्रव्यापी जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
संतों ने 27 जुलाई को चूरू सहित देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना, गौचर भूमि संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने सहित 40 मांगें शामिल की जाएंगी। साथ ही 27 जुलाई और 27 अक्टूबर को ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में पूज्य चन्द्रमादास महाराज, ध्याननाथ महाराज, नवरतन गिरी महाराज, परमेश्वर गिरी महाराज और सूर्यनाथ महाराज का सानिध्य रहा। इस अवसर पर गोपी शर्मा, बी.एन. राजोतिया, हरीश बजाज, आशीष चोटिया सहित बड़ी संख्या में गौभक्त एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में अभियान के संचालन के लिए समिति का गठन किया गया तथा समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2264609


