स्कूल में विद्यार्थियों को लेखनी सामग्री वितरित कर सादगी के साथ जन्म दिवस मनाया
स्कूल में विद्यार्थियों को लेखनी सामग्री वितरित कर सादगी के साथ जन्म दिवस मनाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मे सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पदाधिकारी सुलेमान मनियार के जन्म दिवस पर स्कूल में बच्चों को कॉपी, पेन्सिल, रबर, शॉपनर एवं आइसक्रीम वितरित की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने की एवं वार्ड के विकास की चर्चा की गई।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाध्यापक मोहम्मद रफीक खान ने स्कूल में चल रही। आवश्यक सामान के लिए भामाशाहों को सेहयोग करने की अपील की ओर कहा यह स्कूल अभी किराए के मकान में चल रही है स्कूल के लिए जगह वक्फ बोर्ड द्वारा उस्मानाबाद कॉलोनी में अलॉट हो गई है। लेकिन वहां पर बिल्डिंग के लिए भामाशाहों का सहयोग चाहिए।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद शाहरुख ख़ान, मोहम्मद अली पठान पत्रकार, रॉयल विकलांग विकास संस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी, पत्रकार जावेद खान, अयूब खा चायल, वली मोहम्मद खां, असलम भाटी ठेकेदार, जाफ़र ख़ान, लाल मोहम्मद मनियार, लतीफ़ क़ुरैशी, एडिटर शाहरुख मनियार, जावेद, समीर आदि उपस्थित रहे। स्कूल परिसर में पेड़ -पौधा लगाकर बड़ी सादगी के साथ जन्म दिवस मनाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2264556


