बबाई में सेठ मुरलीधर चौधरी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई:समाजसेवी भामाशाह की श्रद्धांजलि सभा में कई लोग मौजूद रहे
बबाई में सेठ मुरलीधर चौधरी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई:समाजसेवी भामाशाह की श्रद्धांजलि सभा में कई लोग मौजूद रहे
बबाई : बबाई में समाजसेवी और भामाशाह स्वर्गीय सेठ मुरलीधर चौधरी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अग्रसेन भवन बबाई में श्याम मित्र मंडल बबाई के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। सेठ मुरलीधर चौधरी नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के आजीवन सदस्य और धर्म परायण व्यक्ति थे। सभा में सबसे पहले दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद श्याम मित्र मंडल बबाई के अध्यक्ष सुशील कुमार मावंडिया और संरक्षक उमेश गुप्ता ने सेठ मुरलीधर चौधरी की चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर सभी सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
वक्ता उमेश गुप्ता ने स्वर्गीय चौधरी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके सामाजिक और धार्मिक कार्यों के बारे में बताया। सेठ मुरलीधर चौधरी ने 15 साल पहले बबाई बस स्टैंड के पास 3 करोड़ रुपये की लागत से अग्रसेन भवन बनवाया था। यह भवन उन्होंने गांव को समर्पित किया था। उन्होंने बबाई स्थित अपनी निजी हवेली भी एक ब्राह्मण परिवार को दान कर दी थी। इसके अलावा, उन्होंने बबाई के मुख्य बाजार में एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण भी करवाया था।
उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके पोते अमित कुमार चौधरी ने भी समाज सेवा की है। साल 2023 में उन्होंने 10 करोड़ रुपये की लागत से एक सामुदायिक चिकित्सालय भवन बनवाया। यह भवन उन्होंने अपने दादाजी मुरलीधर चौधरी और पिताजी प्रकाश चंद्र चौधरी की याद में बनवाया और चिकित्सा विभाग को समर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा में श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार मावंडिया, संरक्षक उमेश गुप्ता, मनीष सैनी, विपुल मावंडिया, प्रदीप हरितवाल, मुकेश मावंडिया, दीपक गुप्ता, यश शर्मा,विक्की मावंडिया, शंकर सैनी, ओमप्रकाश पटवारी, निरंजन पंसारी, मनीष सांवतिया, सुशील नामा, धर्मपाल खटाणा और बद्रीप्रसाद सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358619


