लोहार्गल की 24 कोसीय परिक्रमा:ठाकुरजी की पालकी शाकंभरी पहुंची; भक्त भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े
लोहार्गल की 24 कोसीय परिक्रमा:ठाकुरजी की पालकी शाकंभरी पहुंची; भक्त भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े
चिराना : लोहार्गल धाम से बाबा मालकेतु की 24 कोसीय परिक्रमा किरोड़ी से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। सैकड़ों श्रद्धालु ठाकुरजी की पालकी के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने सुबह किरोड़ी घाटी पार की और कोट बांध होते हुए शाकंभरी पहुंचे। यहां उन्होंने स्नान कर शाकंभरी मैया के दर्शन किए।
परिक्रमा में छोटे बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। कई श्रद्धालु पहली बार तो कुछ पांचवीं और 20वीं बार भी इस परिक्रमा में हिस्सा ले रहे हैं। बुजुर्ग श्रद्धालु सिर पर थैला रखकर पहाड़ों के मुश्किल रास्तों से भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

परिक्रमा के शुभारंभ के दिन श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी थी, लेकिन रविवार शाम तक यह संख्या और बढ़ गई। लोहार्गल से दशमी पर भी सैकड़ों पद यात्रियों ने परिक्रमा शुरू की थी। लोहार्गल से ठाकुर जी की पालकी लेकर चले संत महात्माओं और पैदल यात्रियों ने शनिवार रात किरोड़ी में विश्राम किया था।
रविवार सुबह किरोड़ी कुंड में स्नान के बाद ठाकुर को भी स्नान करवाया गया। पूजा और आरती के बाद भोग लगाकर पालकी किरोड़ी से रवाना हुई। दोपहर बाद परिक्रमार्थी कोट बांध पहुंचे, जहां प्राचीन शिव मंदिर में ग्रामीणों ने संत महात्माओं का सम्मान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2358620


