प्रभारी सचिव नवीन जैन ने किया सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर बिजली विभाग व सफाई कर्मचारियों को लगाई फटकार
उदयपुरवाटी में शहरी सेवा शिविर का जायजा लेकर सुनीं जनसमस्याएं; पात्रों को बांटे पट्टे, ऋण चेक और इंडक्शन कुकटॉप
उदयपुरवाटी : जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन ने मंगलवार को नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में ढिलाई और काम में कोताही मिलने पर प्रभारी सचिव का पारा चढ़ गया। उन्होंने बिजली विभाग और सफाई कर्मचारियों को सख्त लहजे में फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। शिविर में आए आमजन से सीधा संवाद करते हुए 90ए नहीं करने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
विभागीय योजनाओं की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
नगरपालिका परिसर में आयोजित शिविर के दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी तोफिक अहमद से भवन निर्माण स्वीकृति, स्ट्रीट लाइट, जलभराव की समस्या, यूडी टैक्स और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तलब की।

लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने और राहत देने पर जोर
प्रभारी सचिव ने सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी ‘पालनहार योजना’ के लाभार्थियों के अटके हुए सत्यापन प्रकरणों पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को इन्हें जल्द से जल्द निपटाकर पात्र परिवारों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
लाभार्थियों को बांटी राहत सामग्री और पट्टे
शिविर के दौरान प्रभारी सचिव नवीन जैन ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया इस दौरान लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के चेक सौंपे गए। पात्र परिवारों को इंडक्शन कुकटॉप वितरित किए गए। शिविर में आवेदकों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका, उपखंड अधिकारी सुमन सोनल, तहसीलदार झंडू राम कुड़ी, ईओ तोफिक अहमद, एईएन सहदेव सबल, जेईएन अजय कुमार, विद्युत विभाग के जेईएन राहुल मीणा, शिविर प्रभारी रामोतार, एस आई विष्णु सरपटा, जमादार पुष्कर, अमित चांवरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदा राम सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोरी लाल सैनी, पूर्व पार्षद संदीप सोनी, दिनेश सैनी तेजस छिपा, शिवदयाल स्वामी, घनश्याम स्वामी, गोविंद, राधेश्याम, श्याम लाल सैनी, कुलदीप कटारिया, बलराम, मास्टर बनवारीलाल मीणा, राकेश जमालपुरिया, सुशील सैनी, देवीलाल चौधरी, महेंद्र राव, चुका देवी, महेंद्र कुमार सैनी, सुरेश कुमार सैनी, आकाश असवल, अमन तुनगरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2256843

