[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भक्ति का महासंगम सिद्धपीठ सकरायधाम में आज से गुप्त नवरात्र महोत्सव का शंखनाद, सज गया माँ शाकम्भरी का अलौकिक दरबार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भक्ति का महासंगम सिद्धपीठ सकरायधाम में आज से गुप्त नवरात्र महोत्सव का शंखनाद, सज गया माँ शाकम्भरी का अलौकिक दरबार

नौ दिनों तक श्रद्धा और आस्था के रंग में रंगेगा शाकंभरी दरबार, मुख्य द्वार की विद्युत सज्जा और फूलों का विशेष श्रृंगार रहेगा मुख्य आकर्षण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : आस्था, शक्ति व अगाध श्रद्धा के सुप्रसिद्ध केंद्र सिद्धपीठ सकरायधाम में आज से नौ दिवसीय गुप्त नवरात्र महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। माँ शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर सभी धार्मिक और प्रबंधकीय तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मैया के दरबार को देश-विदेश के अलौकिक फूलों और रंग-बिरंगी सतरंगी रोशनी से इस कदर सजाया गया है कि पूरा धाम अलौकिक आभा से दमक उठा है।

प्रतिदिन महकेगा दरबार, गूंजेंगे सप्तशती के मंत्र
समिति के अध्यक्ष राजेश धानुका (अहमदाबाद) एवं महासचिव सुभाष अग्रवाल (सूरत) ने बताया कि गुप्त नवरात्र के दौरान हर दिन मैया का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर में योग्य पंडितों द्वारा प्रतिदिन विधि-विधान से ‘दुर्गा सप्तशती’ के पाठ किए जाएंगे। माँ शाकम्भरी को प्रतिदिन विशेष रूप से तैयार शुद्ध देशी घी के शीरा-पूड़ी का भोग लगाया जाएगा।

रात को स्वर्ग सा सुंदर दिखेगा मां शाकंभरी का मुख्य द्वार
मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर बेहद आकर्षक और आधुनिक लाइटिंग की गई है। रात के समय यह जगमगाती रोशनी श्रद्धालुओं को एक अलौकिक और भक्तिमय दुनिया का अहसास कराएगी। महोत्सव के दौरान महाअष्टमी का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा। इस दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य महाआरती होगी और सवामणी का भोग लगाया जाएगा।

इस पावन अवसर पर भक्तगण माँ शाकम्भरी को श्रद्धापूर्वक चुनरी, शुद्ध घी, तेल, नारियल के साथ-साथ मौसमी हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) और श्रृंगार सामग्री अर्पित करेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने देश भर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस नौ दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान में सपरिवार सम्मिलित होकर माँ शाकम्भरी के दर्शन करें, अमृतमयी आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बनें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin