[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद स्कूल में साइंस संकाय खुला, 5 नए पद स्वीकृत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद स्कूल में साइंस संकाय खुला, 5 नए पद स्वीकृत

11वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगी घर के पास पढ़ाई की सुविधा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रात्रि चौपाल में की थी घोषणा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में साइंस संकाय की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। शिक्षा विभाग ने स्कूल में अतिरिक्त साइंस संकाय खोलने के साथ ही 5 नए पदों को भी स्वीकृति प्रदान की है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार IFMS पर व्याख्याता स्कूल शिक्षा (L-12) के चार पद और प्रयोगशाला सहायक (L-8) का एक पद सृजित किया गया है। आदेश में चार व्याख्याता और एक प्रयोगशाला सहायक पद के लिए बजट का आवंटन भी कर दिया गया है। साइंस संकाय शुरू होने से अब जाजोद और आसपास के गांवों के छात्रों को 11वीं-12वीं में विज्ञान की पढ़ाई के लिए सीकर, खंडेला या श्रीमाधोपुर जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्रों को अपने घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जाजोद में रात्रि चौपाल के दौरान गांव को यह सौगात देने की घोषणा की थी। ग्रामीणों और स्कूलों के समस्त स्टाफ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्थानीय विधायक सुभाष मील का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles