स्वच्छता के दावों के बीच गंदगी से बेहाल मित्तल कॉलोनी, दुर्गंध और मच्छरों से लोग परेशान
पुराने बस स्टैंड के पास नगर परिषद की जमीन पर जमा गंदा पानी और कचरा बना परेशानी; वार्ड 43 और 48 के लोगों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग
झुंझुनूं : शहर में स्वच्छता के दावों के बीच पुराने बस स्टैंड के पास स्थित मित्तल कॉलोनी में नगर परिषद की जमीन पर गंदगी का अंबार लगा है। यहां जमा गंदा पानी, कचरा और कीचड़ लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं ठहरे हुए पानी में मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चुनाव के दौरान यहां सीमेंट ब्लॉक बिछाए गए थे। इससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान होगा, लेकिन चुनाव के बाद काम आगे नहीं बढ़ा। ऐसे में वार्ड 43 और 48 के निवासियों ने सवाल उठाया है कि आखिर उनकी समस्याओं का समाधान कब होगा।
लोगों का कहना है कि नगर परिषद को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। जमीन पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है और गड्ढा भी समतल नहीं किया गया है। नियमित सफाई के अभाव में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। खुले में शौच और कचरा डालने से भी गंदगी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि
जमा पानी की तत्काल निकासी कराई जाए, गड्ढे को भरकर जमीन समतल की जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित हो। इसके साथ ही खुले में शौच करने और वहां कचरा डालने पर रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454659


