बुहाना में स्काउट-गाइड शिविर का समापन, 120 विद्यार्थियों ने सीखे जीवनोपयोगी कौशल
20 विद्यालयों के स्काउट-गाइड ने लिया भाग, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
बुहाना : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के स्थानीय संघ बुहाना की ओर से आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर एवं प्रतियोगिता रैली का रविवार को ध्वजावतरण के साथ समापन हुआ। शिविर में बुहाना और सिंघाना क्षेत्र के 20 विद्यालयों के 120 स्काउट-गाइड ने भाग लिया।
सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि शिविर का उद्घाटन मंगलवार को शिविर संचालक यादराम आर्य ने ध्वजारोहण के साथ किया था। दूसरे दिन झुंझुनूं के सीओ स्काउट महेश कालावत ने शिविर का निरीक्षण किया। तीसरे दिन सिंघाना के सीबीईओ विजय इंद्रा और सीओ गाइड प्रियंका खींचड़ ने सुबह के सत्र में निरीक्षण किया। शाम के सत्र में बुहाना के सीबीईओ वेदप्रकाश रांगेय, एसीबीईओ अशोक शर्मा और आरपी सुभाषचंद्र यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
चौथे दिन बुहाना नगरपालिका अध्यक्ष मंजूबाला, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, पार्षदों सहित अनिल नाडिया और कुलदीप सिंह तंवर ने शिविर में भाग लिया।

शिविर संचालक यादराम आर्य ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता, पायनियरिंग, बिना बर्तनों के भोजन बनाने और विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा परियोजनाएं व उपयोगी उपकरण बनाने, कौशल प्रदर्शन और चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
अंतिम दिन सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद प्रतियोगिताओं में विजेता स्काउट-गाइड को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण दल में सुरेश कुमार, अनिता, सत्यवती, मुन्नी देवी, जयपाल, सुदेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार और रणवीर सिंह सहित अन्य स्काउटर एवं गाइडर मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2458213

