खेतड़ी पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
खेतड़ी पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
खेतड़ी : खेतड़ी थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर का ट्रैक्टर और बजरी से भरी ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में लाखन सिंह (20) निवासी ढाणी सोलंकी, तन मेहाड़ा जाटूवास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरा बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखाई दिया। पुलिस ने चालक को रुकवाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम लाखन सिंह बताया। बजरी के परिवहन से संबंधित रॉयल्टी, रवन्ना या अनुज्ञा पत्र मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज बजरी ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देशन और खेतड़ी वृत्ताधिकारी राजेंद्र कुमार बुरड़क के पर्यवेक्षण में की गई। थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल हेमंत कुमार और जीतराम शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2458210

