पड़ोसी युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर युवती से किया रेप:ब्लैकमेल करता रहा; 25 साल की लड़की पर बनाया शादी का दबाव
पड़ोसी युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर युवती से किया रेप:ब्लैकमेल करता रहा; 25 साल की लड़की पर बनाया शादी का दबाव
सीकर : सीकर जिले में 20 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद युवती के साथ रेप भी किया। युवती ने अब पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।
20 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आरोपी युवक उसके पड़ोस में ही रहने वाला है, जिसने चोरी छुपकर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। 21 से 22 जून के दौरान जब वह अकेली मिली तो आरोपी युवक ने उसे वीडियो दिखाया। वीडियो दिखाकर आरोपी ने कहा कि वह यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। आखिर में उसने यह बात अपने घरवालों को बताई।
जिंदगी बर्बाद करने की दी धमकी
जिले में एक महिला के साथ भी रेप का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी ने धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो जीवन बर्बाद कर दूंगा। आरोपी महिला को अपने घर पर ले गया।
25 साल की युवती से रेप,शादी का दबाव बनाया
सीकर जिले में 25 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर रेप किया। रेप करने के दौरान ही आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी युवक ने युवती पर शादी करने के लिए दबाव भी बनाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2246444

