[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े लड़के को टक्कर मारी, अस्पताल में दम तोड़ा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े लड़के को टक्कर मारी, अस्पताल में दम तोड़ा

बाइक की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े लड़के को टक्कर मारी, अस्पताल में दम तोड़ा

चूरू : गांव बोघेरा मार्ग पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान दाताराम पुत्र शीशपाल नायक के रूप में हुई है। उसके चाचा दिलीप कुमार नायक द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दाताराम सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान बोघेरा की तरफ से आ रही आरजे 10 एस एक्स 7026 नंबर की बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान हालत में दाताराम को तुरंत उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक दाताराम सात भाई-बहनों में छठे नंबर पर था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार बेहद गरीब है और खेती-बाड़ी पर निर्भर है। मृतक के पिता और एक बहन का पैर पहले से ही फ्रैक्चर है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles