डोटासरा बोले- विपक्ष को डंडे मारे जा रहे हैं:नाखूनों से नोच रहे है, जूली ने कहा- सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
डोटासरा बोले- विपक्ष को डंडे मारे जा रहे हैं:नाखूनों से नोच रहे है, जूली ने कहा- सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
जयपुर : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जयपुर में इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंचे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ ये ही तो बोल रहा है कि इन्होंने वोट चोरी की है, इसकी जांच करवाओ लेकिन ये तो दादागिरी कर रहे है। डोटासरा ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी को ये लोग डरा नहीं सकते है। वे लड़ेंगे और जीतेंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कि ये देश संविधान से चलेगा, गुंड़ागर्दी से नहीं चलेगा। विपक्ष को नहीं सुनेंगे तो सड़क पर आना ही पड़ेगा।
ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग
सभी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने ढपली बजाकर नारेबाजी कर रहे है। प्रदर्शन करते हुए ‘वोट चोर,गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की।
डोटासरा समेत कांग्रेस के कई नेता पहुंचे
प्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा समेत सीपीआई (एम), सीपीआई, समाजवादी पार्टी और सीपीआई (एमएल) के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि वोट चोरों की जांच की मांग हम कर रहे है लेकिन न ज्ञानेश कुमार और न पीएम विपक्ष से मिल रहा है। डोटासरा ने कहा कि जुल्म के खिलाफ हम हमेशा खड़े है और आगे भी खड़े रहेंगे।
देखिए- प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS



जूली बोले- सरकार सिर्फ गुंड़ागर्दी कर रही है
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ये देश संविधान से चलेगा, गुंड़ागर्दी से नहीं चलेगा। आज जिस तरह ये पुलिस को आगे करते है। विपक्ष को नहीं सुनते है तो सड़क पर ही आना पड़ेगा। राहुल गांधी निष्पक्ष चुनाव और जिस चुनाव आयोग ने बेईमानी की उसके खिलाफ आवाज उठा रहे है। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। राहुल और प्रिंयका गांधी के साथ जिस तरीके से व्यवहार कर रहे है, 300 सांसदों के साथ जिस तरीके से धक्का-मुक्की कर रहे है। ये लोकतंत्र है या क्या है। ये गुंड़ागर्दी ज्यादा लंबे समय तक चलने वाली नहीं है।
डोटासरा बोले- हम जुल्म के खिलाफ हमेशा खड़े रहेंगे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ये लोग संवैधानिक गरिमा को गिरा रहे है। ये लोग सड़क पर डंडे मार रहे है, नाखूनों से नोंच रहे है। बात को सुन नहीं रहे है। इंडिया गठबंधन सिर्फ ये ही तो बोल रहा है कि इन्होंने वोट चोरी की है, इसकी जांच करवाओ लेकिन ये तो दादागिरी कर रहे है। ये न तो हमारी बात सुन रहे है और न ही प्रोटेस्ट करने दे रहे है। हम जुल्म के खिलाफ हमेशा खड़े हुए है। हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो ये मोदी और अमित शाह कौन है।
डोटासरा बोले-राहुल और प्रियंका गांधी को डरा नहीं सकते:
इस देश की एकता और अखंडता के लिए जिनकी दादी और पिता शहीद हो गए। उन राहुल और प्रियंका गांधी को आप डरा नहीं सकते। वे लड़ेंगे और जीतेंगे।
लाठी-गोली का मुकाबला करेंगे, वोट की चोरी नहीं होने देंगे
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राहुल गांधी देश के विपक्ष के नेता है। हां पक्ष लोबी के नेता नरेंद्र मोदी है और ना पक्ष लोबी के नेता राहुल गांधी है। मोदी और ज्ञानेश कुमार की जिम्मदारी नहीं है कि वे राहुल गांधी से मिले। जंतर-मंतर पर आप खड़े नहीं हो देने रहे, ये कैसी डेमोक्रेसी है।
संविधान हाथ में लेकर सांसद खड़े हैं, उन्हें लाठियां मारी जा रही है। बीजेपी क्या राहुल गांधी की हत्या करना चाहती है। राहुल गांधी खुद सुरक्षित नहीं है, देश कैसे सुरक्षित रहेगा।
देश में हालात बिगाड़ने की सारी जिम्मदारी बीजेपी की है:
राहुल गांधी ने सिर्फ ज्ञानेश कुमार से मिलने की बात कही, इसमें क्या गलत है। क्या ज्ञानेश कुमार विपक्ष के नेता से नहीं मिलेंगे। देश में हालात बिगाड़ने की सारी जिम्मदारी बीजेपी की है। कांग्रेस देश का संविधान, लोकसभा और हमारी संस्थाएं मजबूत रहे इस पर काम कर रही है।
ये आर-पार का संघर्ष है। देश की जनता लड़ जाएगी, मर जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लाठी-गोली का मुकाबला करेगा लेकिन वोट की चोरी नहीं करने देगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438387


