[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑनलाइन गेम में 20 गुना ज्यादा पैसे कमाने का लालच:एक साथ फोन चलाकर ट्रेड बढ़ाते थे आरोपी, 17 गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

ऑनलाइन गेम में 20 गुना ज्यादा पैसे कमाने का लालच:एक साथ फोन चलाकर ट्रेड बढ़ाते थे आरोपी, 17 गिरफ्तार

ऑनलाइन गेम में 20 गुना ज्यादा पैसे कमाने का लालच:एक साथ फोन चलाकर ट्रेड बढ़ाते थे आरोपी, 17 गिरफ्तार

सादुलपुर : गेम में पैसे लगाकर 10 से 20 गुना कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाली गिरोह का चूरू पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हमीरवास थाना पुलिस ने शनिवार रात 2:30 बजे दो अलग-अलग जगह कार्रवाई कर कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी एक साथ फोन पर एप चलाकर ट्रेड को बढ़ा देते थे। जैसे लोग पैसा लगाते आरोपी सभी फोन बंद कर देते थे।

दो खंडहर मकानों में दी दबिश

सादुलपुर डीएसपी आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल ने बताया- पुलिस को इनपुट मिला था कि हमीरवास थाना क्षेत्र स्थित दो खंडहर मकानों में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी हो रही है। शनिवार रात 2:30 बजे हमीरवास थाना पुलिस ने रावतसर कुंजला गांव में दबिश दी।

आरोपी सभी फोन को एक साथ चलाकर ट्रेड को ऊंचा दिखाते थे।
आरोपी सभी फोन को एक साथ चलाकर ट्रेड को ऊंचा दिखाते थे।

17 आरोपी गिरफ्तार, 91 मोबाइल फोन जब्त

पहले ठिकाने से पुलिस ने 11 युवकों को ऑनलाइन गेमिंग करते पकड़ा। मौके से 58 मोबाइल फोन, 18 चार्जर, 3 चार्जिंग बोर्ड, एक वाईफाई सेटअप और दो लकड़ी के मोबाइल स्टैंड बरामद बरामद किए। दूसरे ठिकाने पर छापेमारी कर 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यहां से 33 मोबाइल फोन, 20 चार्जर, 3 चार्जिंग बोर्ड, एक वाई-फाई सेटअप और एक लकड़ी का मोबाइल स्टैंड जब्त किया गया। पुलिस की टीम ने कुल 91 मोबाइल फोन, 38 मोबाइल चार्जर, 6 चार्जिंग बोर्ड, 2 वाई-फाई सेटअप और 3 लकड़ी के मोबाइल स्टैंड जब्त किए।

बिना सिम के चला रहे थे फोन

पुलिस ने बताया-जांच में सामने आया कि सभी मोबाइल बिना सिम के केवल वाई-फाई से चल रहे थे। उनमें ऑनलाइन गेमिंग एप और डिजिटल वॉलेट सक्रिय थे।

पुलिस ने आरोपियों से 91 फोन के साथ अन्य सामान जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपियों से 91 फोन के साथ अन्य सामान जब्त किया है।

वाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में APK फाइल भेजे थे

डीएसपी ने बताया- जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने खुद की एक एप बना रखी थी। जिसे वाट्सएप और टेलीग्राम के ग्रुप में APK फाइल जरिए भेजा था। आरोपी लोगों के गेम में पैसा लगाकर 10 से 20 गुना कमाने का लालच देते है। शुरुआत में आरोपी कुछ मुनाफा कमाने देते थे। इसके बाद लोगों से ठगी करते थे।

एक साथ फोन चलाकर बढ़ाते थे रेटिंग

आरोपियों कई मोबाइल को एक साथ चलाकर रेटिंग को बढ़ा देते थे। जब लोग पैसे लगा देते थे तो सभी मोबाइल को बंद कर दिया करते थे। ऐसे में जब सभी मोबाइल एक साथ चलते तो लोगों को ट्रेड ऊंचा दिखाई देता था। इसे देखकर लोग पैसे लगा दिया करते थे। इस दौरान आरोपी फौरन सभी फोन बंद करते थे। जिससे ट्रेड नीचे आ जाता था।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

डीएसपी ने बताया- गैंग का मास्टरमाइंड कौन है। इसे लेकर जांच की जा रही है। आरोपियों से बरामद सामान की कीमत 10 से 15 लाख के बीच में है। आरोपियों ने अब तक कितने की ठगी की है ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Related Articles