[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आर्मी ट्रक-एम्बुलेंस में टक्कर, मां और बेटा-बेटी की मौत:गाड़ी के परखच्चे उड़े; कैंसर से जूझ रही थीं महिला, हॉस्पिटल से जा रहे थे घर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीगंगानगर

आर्मी ट्रक-एम्बुलेंस में टक्कर, मां और बेटा-बेटी की मौत:गाड़ी के परखच्चे उड़े; कैंसर से जूझ रही थीं महिला, हॉस्पिटल से जा रहे थे घर

आर्मी ट्रक-एम्बुलेंस में टक्कर, मां और बेटा-बेटी की मौत:गाड़ी के परखच्चे उड़े; कैंसर से जूझ रही थीं महिला, हॉस्पिटल से जा रहे थे घर

श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में सेना के ट्रक (एंबुलेंस/मेडिकल सपोर्ट) से भिड़ंत में प्राइवेट एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कैंसर पीड़ित महिला, उसके बेटे और बेटी की मौत हो गई, जबकि एक बेटा और एम्बुलेंस ड्राइवर घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह करीब 5:30 बजे सूरतगढ़ के ढाबा बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे-62 पर हुआ।

परिवार कैंसर पीड़ित महिला का जयपुर में इलाज कराने के बाद घर लौट रहा था। एम्बुलेंस, ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे सेना की गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

सूरतगढ़-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर आर्मी के ट्रक से भिड़ंत के बाद प्राइवेट एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।
सूरतगढ़-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर आर्मी के ट्रक से भिड़ंत के बाद प्राइवेट एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

कैंसर मरीज को जयपुर से लेकर लौट रहा था परिवार

हादसे के समय निजी एम्बुलेंस में कैंसर पीड़ित महेंद्र कौर (56) पत्नी कृष्ण सिंह, उनके बेटे सतनाम सिंह (26) और रामप्रकाश (32), बेटी लक्ष्मी देवी (26) पत्नी कृष्णलाल तथा एम्बुलेंस ड्राइवर राजवीर सवार थे। इलाज के बाद सभी जयपुर से श्रीगंगानगर लौट रहे थे।

2 जुलाई को इलाज के लिए जयपुर गए थे

घड़साना (श्रीगंगानगर) निवासी मोहन सिंह (70) ने बताया कि उनके छोटे भाई कृष्ण सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार वर्तमान में अंबिका एन्क्लेव-2, श्रीगंगानगर में रहता है। महेंद्र कौर कैंसर से पीड़ित थीं। 2 जुलाई 2026 को उनके दोनों बेटे सतनाम सिंह और रामप्रकाश तथा बेटी लक्ष्मी देवी उन्हें इलाज के लिए जयपुर लेकर गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद शनिवार शाम को सभी निजी एम्बुलेंस से वापस रवाना हुए।

श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाईवे-62 पर सेना के ट्रक और एम्बुलेंस की भिड़ंत में एम्बुलेंस सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाईवे-62 पर सेना के ट्रक और एम्बुलेंस की भिड़ंत में एम्बुलेंस सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

सूरतगढ़ के पास हुआ हादसा

मोहन सिंह के अनुसार, रविवार सुबह सूरतगढ़ के ढाबा बस स्टैंड से करीब आधा किलोमीटर पहले एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में महेंद्र कौर, लक्ष्मी देवी और सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामप्रकाश और एम्बुलेंस चालक राजवीर घायल हो गए।

आर्मी के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आर्मी के जवानों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मोहन सिंह की रिपोर्ट के आधार पर सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles