[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवानिवृत्त विकास अधिकारी महेंद्र कुमार चौबे का भव्य अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवानिवृत्त विकास अधिकारी महेंद्र कुमार चौबे का भव्य अभिनंदन

अल्पसंख्यक समुदाय ने माल्यार्पण, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से सेवानिवृत्त विकास अधिकारी महेंद्र कुमार चौबे के सम्मान में अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माल्यार्पण, राजस्थानी साफा, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं आतिशबाजी के साथ उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए साजिद गुर्जर ने कहा कि महेंद्र कुमार चौबे ने अपने सेवाकाल के दौरान सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि चौबे का जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय रहा है।

उस्मान चेजारा ने कहा कि महेंद्र कुमार चौबे ने चूरू को हराभरा बनाने के लिए सराहनीय योगदान दिया है। नौशाद सिसोदिया ने उनके जन्मदिवस पर स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं अल्ताफ रंगरेज ने कहा कि चौबे ने राजकीय सेवा के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के अंत में साजिद गुर्जर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शोएब गुर्जर, याकूब चेजारा, नौशाद सिसोदिया, जाकीर चेजारा, लियाकत चेजारा, रमजान रंगरेज, सुलेमान मणियार, इमरान कुरेशी, लियाकत गुर्जर, शौकत गुर्जर, इब्राहिम चेजारा, अजीज सिसोदिया, असलम अंसारी, डॉ. इरफान अंसारी, सोनू अंसारी, साहिल सिसोदिया, फैसल सोलंकी, मोहम्मद रिजवान, तनवीर, नदीम, अकरम रंगरेज, जहीर शेख, फैजान गुर्जर, शफीक गुर्जर, मुस्तकीम कुरैशी, ओसामा, साजिद रंगरेज, साहिल, शोयल रंगरेज, नौशाद रंगरेज, इस्लाम रंगरेज, मुबारिक रंगरेज, मुस्तफा रंगरेज, तौफीक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles