[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क पर अतिक्रमण, गंदगी और कीचड़ के साए में मुख्य रास्ता: रसगुल्ला फैक्ट्री के गंदे पानी और कंटीली झाड़ियों से राहगीर परेशान, वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क पर अतिक्रमण, गंदगी और कीचड़ के साए में मुख्य रास्ता: रसगुल्ला फैक्ट्री के गंदे पानी और कंटीली झाड़ियों से राहगीर परेशान, वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

सड़क पर अतिक्रमण, गंदगी और कीचड़ के साए में मुख्य रास्ता: रसगुल्ला फैक्ट्री के गंदे पानी और कंटीली झाड़ियों से राहगीर परेशान, वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

उदयपुरवाटी : नगरपालिका क्षेत्र की नई सब्जी मंडी से नांगल गांव की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर इन दिनों अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि स्थानीय निवासियों सहित स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर आक्रोशित वार्डवासियों ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर रास्ते को सुचारू करवाने की मांग की है।

वार्डवासियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि इस रास्ते पर संचालित रसगुल्ला फैक्ट्री का मालिक अपनी फैक्ट्री का दूषित व अपशिष्ट पानी सीधे मुख्य सड़क पर बहा रहा है। मानसून के इस मौसम में फैक्ट्री के गंदे पानी के कारण सड़क पर हर समय कीचड़ व गंदगी बनी रहती है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोग और वाहन चालक आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री मालिक को पाबंद कर गंदे पानी की निकासी सड़क पर न कर अन्यत्र करवाने की पुरजोर मांग की है।

रास्ते में कटीली झाड़ियां और पक्के अतिक्रमण
ज्ञापन में बताया गया कि सड़क के दोनों किनारों पर कीकर, कटीली झाड़ियां, घास-फूस और मिट्टी-पत्थरों के ढेर लगे हुए हैं। रही-सही कसर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण ने पूरी कर दी है। कई लोगों ने सड़क सीमा के भीतर ही अपने घरों के बाहर सीढ़ियां बना ली हैं, जिससे यह रास्ता पूरी तरह सिकुड़कर बंद होने के कगार पर पहुंच गया है।

मौसमी बीमारियों का बढ़ा खतरा, बच्चे और महिलाएं परेशान
बरसात के इस मौसम में जगह-जगह पानी भरा होने और कचरे के ढेर सड़ने के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। इससे मलेरिया, डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। स्कूल जाने वाले नौनिहाल और स्थानीय महिलाएं इस कीचड़ और मलबे के कारण सबसे ज्यादा परेशान हैं।

शीघ्र समाधान की मांग- समस्त वार्डवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि सड़क सीमा में बने अवैध निर्माणों और सीढ़ियों को हटाया जाए, कटीली झाड़ियों व मलबे को साफ कर नालियों को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को इस बड़ी परेशानी से राहत मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker