उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज मील का 2500 सेवा दिवस पूर्ण होने पर अभिनंदन
लायंस क्लब और श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था ने किया सम्मान, जनसुविधाओं के विस्तार पर भी हुई चर्चा
झुंझुनूं : जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील के उपभोक्ता संरक्षण एवं न्यायिक क्षेत्र में 2500 से अधिक सेवा दिवस पूर्ण करने पर उनका सम्मान और अभिनंदन किया गया। रविवार, 11 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे बगड़ रोड स्थित पंसारी लायंस अस्पताल में लायंस क्लब झुंझुनूं की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के दौरान यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
अभिनंदन पत्र पढ़कर किया सम्मान
लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से दिए गए अभिनंदन पत्र का वाचन क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने मनोज कुमार मील के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जल मंदिर और विश्राम गृह से परिवादियों को राहत
आयोग परिसर में स्थायी जल मंदिर के रूप में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था और डॉ. जेसी जैन विश्राम गृह का निर्माण अध्यक्ष मनोज मील के कार्यकाल में दोनों संस्थाओं के सहयोग से किया गया। इन सुविधाओं से दूर-दराज के क्षेत्रों से आयोग पहुंचने वाले परिवादियों और अन्य आगंतुकों को राहत मिल रही है।
मनोज मील ने सम्मान के लिए दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोग परिसर में स्थापित जल मंदिर और विश्राम स्थल आमजन की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं और इनसे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
389 पंचायतों में उपभोक्ता जागरूकता की मांग
समारोह के दौरान मनोज मील ने जनहित से जुड़े दो प्रस्ताव लायंस क्लब के समक्ष रखे। उन्होंने कोर्ट परिसर में जल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए बोरिंग निर्माण की आवश्यकता जताई। साथ ही, उपभोक्ता अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले की सभी 389 ग्राम पंचायतों में जागरूकता संदेश वाले डिस्प्ले स्टीकर लगवाने का सुझाव दिया। लायंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. डीएन तुलस्यान ने दोनों प्रस्तावों पर शीघ्र सहयोग और सहभागिता निभाने का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. डीएन तुलस्यान, सचिव एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, प्रथम उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, द्वितीय उपाध्यक्ष डॉ. एनएस नरुका, डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत, ओमप्रकाश जांगिड़, मांगीलाल वर्मा, दयाशंकर अरडावतिया, मुबारिक अली पठान, शकुंतला पुरोहित और शिवरतन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपभोक्ता सुविधाओं के विस्तार और अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता पर जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2445225


