[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बांसियाल विद्यालय की विवादित भूमि से हटा अतिक्रमण, चारदीवारी निर्माण शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बांसियाल विद्यालय की विवादित भूमि से हटा अतिक्रमण, चारदीवारी निर्माण शुरू

भूमि दाताओं ने दिए 21 हजार रुपए, भामाशाहों और ग्रामीणों ने सहयोग का भरोसा दिलाया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा

शिमला : शहीद महावीर प्रसाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसियाल में वर्षों से विवादित भूमि पर चारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य दीपचंद छाबड़ी और विद्यालय स्टाफ के प्रयासों से भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस पहल से विद्यालय के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य में सहयोग करते हुए विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले हेमराज और सुरेश खटाना ने निर्माण समिति को 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। प्रधानाचार्य दीपचंद छाबड़ी ने भूमि दाताओं के साथ पूरनमल कसाना का भी आभार जताया।

निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर युवा नेता अशोक खटाना, छात्रसंघ अध्यक्ष जगत खटाना, समाजसेवी सुरेंद्र खटाना, सरपंच सुदेश खटाना और रघुवीर सिंह कटारिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उपप्रधानाचार्य राजेंद्र शक्तिसिंह, सत्यपाल, अनिल, धर्मवीर, शीशराम, विक्रम, विश्वप्रकाश, सोहनलाल, धर्मपाल और आनंद कुमार सहित विद्यालय स्टाफ तथा ग्रामीण विजय योगी, प्रकाश बरवड़ और सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाचार्य दीपचंद छाबड़ी के नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के साथ आधारभूत विकास के प्रयास भी आगे बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker