वनपाल भर्ती परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित 23 शिक्षकों को नोटिस
जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना पर 6 जुलाई तक मांगा जवाब, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले लाडनूं क्षेत्र के 23 शिक्षकों एवं कार्मिकों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, डीडवाना-कुचामन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना मानते हुए सभी संबंधित कार्मिकों से 6 जुलाई 2026 तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिला कलेक्टर के निर्देश पर 27 जून को परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रशिक्षण एवं परीक्षा ड्यूटी के लिए नियुक्त कार्मिक बिना पूर्व सूचना और सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थित रहे। विभाग ने इसे राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1971 के नियम-4 का उल्लंघन माना है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कार्मिकों की अनुपस्थिति से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। यदि निर्धारित तिथि तक संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इन शिक्षकों को जारी हुए नोटिस
अनुपस्थित कार्मिकों में रामनिवास स्वामी, गीता सारण, सरोज बिरड़ा, मुकेश कुमार शर्मा, रेनवती धीधारिया, भंवरलाल डारा, मोतीलाल कस्वां, गौरीशंकर पंडिया, केशाराम मेघवाल, सीमा वैष्णव, रामसुख प्रजापत, विक्रम सिंह, राजीव जेवरिया, शिवनारायण, जितेंद्र पाल माली, बृजेश डारा, मधु प्रजापत, रामप्रकाश, नीरू बेनीवाल, रेखा स्वामी, भंवरदान चारण, राकेश कुमार एवं निर्मा शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित शिक्षकों को निर्धारित तिथि पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248315

