[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर ग्रामीणों का धरना:बीसीएमएचओ ने कहा- स्वीकृत जगह पर ही बनेगा केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर ग्रामीणों का धरना:बीसीएमएचओ ने कहा- स्वीकृत जगह पर ही बनेगा केंद्र

उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर ग्रामीणों का धरना:बीसीएमएचओ ने कहा- स्वीकृत जगह पर ही बनेगा केंद्र

नीमकाथाना : नीमकाथाना के ग्राम नरसिंहपुरी में प्रस्तावित उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) कार्यालय, नीमकाथाना के बाहर धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि भवन का निर्माण गलत स्थान पर किया जा रहा है।

ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कर्णपुरा मुख्य सड़क पर आवंटित भूमि पर ही किया जाए। उनका कहना है कि नरसिंहपुरी उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए कर्णपुरा में मुख्य सड़क पर लगभग 600 वर्गमीटर भूमि आवंटित है। हालांकि, ग्राम पंचायत ने नरसिंहपुरी गांव की एक गली के अंदर केवल 249.70 वर्गमीटर भूमि का पट्टा जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। ग्रामीण इस स्थान को अनुपयुक्त बता रहे हैं।

मौजूदा निर्माण स्थल तक वाहनों के पहुंचने का रास्ता नहीं

नौजवान सभा के जिला सचिव और पूर्व सरपंच एडवोकेट गोपाल सैनी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा निर्माण स्थल तक वाहनों के पहुंचने का रास्ता नहीं है। इससे आम जनता को सुविधा के बजाय परेशानी होगी। उन्होंने जोर दिया कि कर्णपुरा मुख्य सड़क पर निर्माण होने से कर्णपुरा, नरसिंहपुरी, झांकड़ा, सतीमोड़ और त्रिलोकपुरा सहित आसपास के कई गांवों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विभाग को तीन बार ज्ञापन देकर अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। धरने के दौरान बीसीएमओ की अनुपस्थिति में विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से ज्ञापन लिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कर्णपुरा मुख्य सड़क पर आवंटित भूमि पर शुरू नहीं किया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

ग्रामीणों से पहले भी कर चुके बातचीत

मामले पर बीसीएमएचओ भूपेंद्र सिंह शेखावत ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति नरसिंहपुरी के लिए दी गई है और केंद्र वहीं संचालित होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों से पहले भी बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। धरने में गोपाल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, रोशन लाल गुर्जर, गणपत राम सैनी, श्रीराम सैनी, ताराचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles