[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीनियर ड्रग ऑफिसर बलदेव चौधरी बने असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर:अवैध और नशीली दवाओं का नेटवर्क पकड़ा था, स्टेट मेरिट अवॉर्ड से हो चुके सम्मानित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीनियर ड्रग ऑफिसर बलदेव चौधरी बने असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर:अवैध और नशीली दवाओं का नेटवर्क पकड़ा था, स्टेट मेरिट अवॉर्ड से हो चुके सम्मानित

सीनियर ड्रग ऑफिसर बलदेव चौधरी बने असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर:अवैध और नशीली दवाओं का नेटवर्क पकड़ा था, स्टेट मेरिट अवॉर्ड से हो चुके सम्मानित

सीकर : सीकर के सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर बलदेव चौधरी को पदोन्नत कर असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर नियुक्त किया गया है। सरकार ने बलदेव चौधरी की उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें तय समय से पहले प्रमोट किया है। बलदेव चौधरी को प्रमोशन के बाद जयपुर में पोस्टिंग दी गई है।

चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान अवैध और नशीली दवाओं के नेटवर्क के खिलाफ कई प्रभावी कार्रवाई कर उन्हें बेनकाब किया था। बलदेव चौधरी को एक्टिव वर्किंग के लिए डिपार्टमेंट में कई बार सम्मानित किया जा चुका है। राजस्थान सरकार ने चौधरी को ‘स्टेट मेरिट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है।

बलदेव चौधरी नेशनल लेवल पर ‘ड्रग कंट्रोल ऑफिसर्स इंडिया एसोसिएशन’ के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। चौधरी ने इंटर स्टेट ड्रग्स कॉर्डिनेशन को मजबूत करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बलदेव चौधरी देश और राज्य में नकली दवाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने और नार्कोटिक्स (नशीली दवाओं) के अवैध कारोबार के विरुद्ध कई प्रभावी कार्रवाई कर चुके हैं। बलदेव चौधरी ने कहा कि ड्रग्स कंट्रोल और पब्लिक हैल्थ सिक्योरिटी को मजबूत किया जाएगा।

Related Articles