झुंझुनूं : रन फॉर एनवायरमेंट के लिए हुआ पोस्टर विमोचन
रन फॉर एनवायरमेंट के लिए हुआ पोस्टर विमोचन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जिला पर्यावरण समिति झुंझुनूं की ओर से ‘‘रन फॉर एनवायरमेंट‘‘ का आयोजन के कार्यक्रम का शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभागार में पोस्टर विमोचन जिला कलक्टर डॉ खुशाल द्वारा किया गया।
इस दौरान जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, एडीएम जे पी गौड़, कोषाधिकारी दीपिका सोहू, जिला पीआरओ हिमांशु सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रामेश्वर सिंह और कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामकरण सैनी ने भी पोस्टर विमोचन किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहायक अभियंता मीनल पूनियां ने बताया कि ‘रन फॉर एनवॉयरमेंट’ की शुरूआत जिला कलक्टर डॉ. खुशाल नेहरू पार्क से करेंगे, जो गांधी चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस नेहरू पार्क पहुंचेगी। इस दौरान पौद्यारोपण भी किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042322

