झुंझुनूं : जिले की 51 गौशालाओं को मिलेंगे 10.28 करोड़ रुपए, जिला गौपालन समिति ने किया अनुमोदन
जिले की 51 गौशालाओं को मिलेंगे 10.28 करोड़ रुपए, जिला गौपालन समिति ने किया अनुमोदन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : जिले की 51 गौशालाओं को राज्य सरकार द्वारा 10.28 करोड़ रुपए मिलेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ खुशाल की अध्यक्षता में जिला गौपालन समिति की हुई बैठक में इस अनुदान का अनुमोदन किया गया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि यह अनुदान नवंबर-दिसंबर 2022 एवं जनवरी से मार्च तक 2023 वर्ष के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं में 3 वर्ष से बड़े पशु के पालन-पोषण के लिए 40 रुपए प्रति पशु प्रति दिन एवं 3 वर्ष से छोटे पशु के लिए 20 रुपए प्रति पशु प्रति दिन की अनुदान राशि दी जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042239


