[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांख्यिकी दिवस पर एसडीजी-2026 पुस्तक का विमोचन, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग बोले- सुशासन के लिए आंकड़े बेहद महत्वपूर्ण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांख्यिकी दिवस पर एसडीजी-2026 पुस्तक का विमोचन, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग बोले- सुशासन के लिए आंकड़े बेहद महत्वपूर्ण

सांख्यिकी दिवस पर एसडीजी-2026 पुस्तक का विमोचन, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग बोले- सुशासन के लिए आंकड़े बेहद महत्वपूर्ण

झुंझुनूं : भारत के महान सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस की जयंती के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस वर्ष सांख्यिकी दिवस की थीम “प्रशासनिक डाटा की क्षमता को अनलॉक करना” रखी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग रहे। इस दौरान जिले की सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)-2026 पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नीति निर्माण और सुशासन के लिए सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि एसडीजी-2026 पुस्तक में जिले के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास संकेतकों की प्रगति का विस्तृत विवरण दिया गया है, जो योजनाओं के मूल्यांकन और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने में सहायक साबित होगा।

उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी विभागों के बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. घासीराम, झुंझुनूं एसडीएम रामकरण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर तथा ट्रेजरी ऑफिसर प्रियंका लाम्बा मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपनिदेशक पूनम कटेवा ने सांख्यिकी विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विभाग द्वारा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहचान पोर्टल प्रशासनिक डेटा का बेहतर उदाहरण है, जिसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या, स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक डेटा के सही उपयोग से साक्ष्य आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा मिलता है और कागज रहित एवं त्वरित सुशासन की दिशा में मदद मिलती है। उन्होंने प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जीवन और सांख्यिकी क्षेत्र में उनके योगदान की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार एवं रोशन ने किया।

Related Articles