बाबा गंगाराम धाम में जुटे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी, समाज उत्थान पर हुआ मंथन
बाबा गंगाराम धाम में जुटे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी, समाज उत्थान पर हुआ मंथन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री पंचदेव मंदिर बाबा गंगाराम धाम में सोमवार को अग्रवाल समाज का बड़ा समागम आयोजित हुआ। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थुराम जैन के झुंझुनूं आगमन पर मंदिर के तपस्वी परिवार, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और अग्रवाल समाज समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम से पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सपरिवार श्री पंचदेव दरबार बाबा गंगाराम धाम एवं आशीर्वाद मंदिर में दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। बाबा गंगाराम सेवा समिति के सचिव सुनील बंटी मोदी ने अतिथियों को विष्णु अवतारी बाबा गंगाराम, भक्त शिरोमणि देवकीनंदन और माता गायत्री देवी के जीवन चरित्र एवं मंदिर के गौरवमयी इतिहास की जानकारी दी।
मंदिर के तपस्वी परिवार के मुखिया एवं ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी तथा प्रवीण कुमार मोदी ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर अनिल कुमार मोदी ने समाज में संस्कारों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि आज समाज के सामने संस्कारों को बचाना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों को शादियों और आयोजनों में बढ़ती दिखावे की संस्कृति को कम करने के लिए आगे आना होगा। साथ ही युवाओं को पारंपरिक व्यवसायों के साथ शासन और प्रशासन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने संगठन के दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जल्द ही समाज के लिए एक विशाल राष्ट्रीय कोष तैयार किया जाएगा। इस कोष का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार संबंधी जरूरतों में सहयोग के लिए किया जाएगा।
कार्यक्रम में झुंझुनूं जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर जालान, युवा जिलाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई (चिड़ावावाला), प्रदेश मंत्री सुरेंद्र अग्रवाल सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों को महाराजा अग्रसेन की तस्वीर भेंट की।
इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल (संयोजक, महाराजा अग्रसेन जन चेतना समिति), संदीप गोयल, मनीष बगड़िया, सुशील मोदी, मनोज मोदी, सुरेंद्र मोदी, सार्थक मोदी सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2233011


