यमुना जल समझौते से शेखावाटी को मिलेगी बड़ी राहत: भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने जताया आभार
यमुना जल समझौते से शेखावाटी को मिलेगी बड़ी राहत: भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने जताया आभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : यमुना जल समझौते को लेकर भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि दशकों पुरानी समस्या का आज समाधान हुआ है। उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
मिश्रा ने कहा कि मजबूत और निर्णायक सरकार के कारण यह महत्वपूर्ण फैसला संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि 29 जून 2026 को नई दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता किया है।
इस समझौते से शेखावाटी क्षेत्र, विशेषकर सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों में पानी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। लंबे समय से पानी की कमी झेल रहे क्षेत्र के लाखों लोगों को अब पेयजल उपलब्धता में राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने से कृषि क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।
भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह समझौता क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे आने वाले समय में शेखावाटी की तस्वीर बदलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2232831


