खुले नाले के गड्ढे़ में गिरा नंदी:गौरक्षकों ने एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला
खुले नाले के गड्ढे़ में गिरा नंदी:गौरक्षकों ने एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला
चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर स्थित राजा कोठी क्षेत्र की गैनाणी में सोमवार दोपहर एक नंदी खुले गड्ढे में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर आजाद गौरक्षा दल के सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। गौरक्षा दल के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे तक चली कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद नंदी को बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नंदी के सुरक्षित बाहर आने पर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और गौरक्षकों के कार्य की सराहना की। आजाद गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले में ऐसी किसी भी स्थिति में उन्हें सूचना दी जा सकती है, ताकि वे गोवंश की रक्षा कर सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2232942


