खेतड़ी आईटीआई में आज से एडमिशन:16 जुलाई तक होंगे आवेदन, SSO ID या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से भरे जाएंगे
खेतड़ी आईटीआई में आज से एडमिशन:16 जुलाई तक होंगे आवेदन, SSO ID या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से भरे जाएंगे
खेतड़ी : खेतड़ी के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आज से 16 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एसएसओ आईडी (SSO ID) अथवा नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से भरे जाएंगे। यह प्रक्रिया युवाओं को रोजगारपरक और कौशल आधारित तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतड़ी के सहायक निदेशक प्रशिक्षण अरविंद कुमार मान ने बताया कि आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के भी बेहतर अवसर उपलब्ध होते हैं।
संस्थान अधिक से अधिक स्टूडेंट्स को आईटीआई से जोड़ने के लिए “प्रवेश उत्सव” का आयोजन करेगा। इस उत्सव में स्टूडेंट्स को विभिन्न ट्रेडों, उपलब्ध सीटों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा प्रशिक्षण के बाद रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की जाएगी।
मान ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन भरने का आग्रह किया है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो। उन्होंने आगे बताया कि समय पर आवेदन कर अभ्यर्थी अपने पसंदीदा ट्रेड में प्रवेश का लाभ उठाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2232831


