खेतड़ी में जनसेवा समिति का धरना जारी:शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
खेतड़ी में जनसेवा समिति का धरना जारी:शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड कार्यालय के सामने जनसेवा समिति का धरना सोमवार को भी जारी रहा। समिति ने अपनी मांगें जल्द पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
जनसेवा समिति के अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी ने बताया- यह धरना भोपालगढ़ ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनहित मांगों के समर्थन में दिया जा रहा है। इन मांगों में खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा लगाए गए झूठे मुकदमों को वापस लेना, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाना और अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं के लिए उचित मुआवजा दिलाना शामिल है।
प्रशासन आवश्यक कदम नहीं उठाने का आरोप
सैनी ने आरोप लगाया कि प्रशासन आमजन के हितों को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।
समिति ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ओमप्रकाश, सुरेश शाह, बहादुर मल, नागरमल सैनी, मुरली बागवान, लाखन सिंह, कैलाश चंद, जुगल किशोर सैनी, यादराम, रोहित, उमेद सिंह, चंद्रभान चौधरी, नवल, रोहिताश हलवाई, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गोपी राम सैनी, सुगन लाल, भूपेंद्र सोढ़ा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2232809


