[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में आषाढ़ पूर्णिमा पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई:मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन; भगवान को मीठे पकवानों का भोग लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में आषाढ़ पूर्णिमा पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई:मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन; भगवान को मीठे पकवानों का भोग लगाया

जसरापुर में आषाढ़ पूर्णिमा पर राहगीरों को ठंडाई पिलाई:मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन; भगवान को मीठे पकवानों का भोग लगाया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में सोमवार को आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सत्यनारायण भगवान मंदिर के पास रविकांत शर्मा और लक्ष्मी देवी शर्मा भेड़ा परिवार ने ठंडाई वितरण का आयोजन किया। इस दौरान राहगीरों को ठंडाई पिलाई गई। गर्मी के मौसम में ठंडाई पाकर लोगों ने राहत महसूस की और आयोजकों के सेवा कार्य की सराहना की। सु

लक्ष्मीनारायण पटनिया मंदिर में पटनिया परिवार के सौजन्य से आषाढ़ पूर्णिमा पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम हुए। पंडित मनोज कुमार शर्मा के सान्निध्य में भगवान लक्ष्मीनारायण का पवित्र स्नान कराया गया और उन्हें नवीन पोशाक धारण करवाई गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और महाआरती की गई।

महाआरती के बाद भगवान को मीठे पकवानों का भोग लगाया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को चमचम का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पंडित मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आषाढ़ मास हिंदू पंचांग का चौथा महीना है। यह भगवान विष्णु और जल देवता की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस मास में स्नान, दान, जप, तप, पूजा-पाठ और उपवास को विशेष पुण्यदायी माना जाता है।

इस अवसर पर राजेंद्र टेलर, छगनलाल शर्मा, वरुण पुरोहित, देवेंद्र टेलर, पीयूष रोहिल्ला, रघुवीर योगी, लक्ष्मी शर्मा, किरण देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों के कारण पूरे दिन गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Related Articles