[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के कबीर टीले में संत कबीर दास जंयती मनाई:भंडारे में साधु-संत और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, दोहों से प्रेरणा लेने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के कबीर टीले में संत कबीर दास जंयती मनाई:भंडारे में साधु-संत और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, दोहों से प्रेरणा लेने की अपील

चिड़ावा के कबीर टीले में संत कबीर दास जंयती मनाई:भंडारे में साधु-संत और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, दोहों से प्रेरणा लेने की अपील

चिड़ावा : चिड़ावा में बागर वाली गली स्थित संत कबर के प्राचीन टीले में संत कबीर दास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भिवानी, नारनोल, महेंद्रगढ़, लुहारू और कुहाड़वास सहित विभिन्न स्थानों से कबीर पंथी श्रद्धालु पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने भंडारे में सेवाएं दीं

सत्संग और भंडारे का आयोजन जितेंद्र स्वामी हलवाई (ओजटू) के सहयोग से तथा टीला महंत रघुवीर दास के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर राधेश्याम स्वामी श्रीमाधोपुर, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, रामप्रसाद, राहुल डांगी, रोहिताश स्वामी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने भंडारे में अपनी सेवाएं दीं।

संत कबीर के दोहों से प्रेरणा लेने का आह्लान

कार्यक्रम के दौरान, सर्वप्रथम संतों को भोजन कराकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद, संत कबीर को प्रसाद का भोग लगाया गया और फिर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संतों ने सभी उपस्थित लोगों से संत कबीर के दोहों और साखियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

संत कबीर के मूर्ति स्थल को विशेष रूप से गुब्बारों से सजाया गया था। दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा और श्रद्धालु दर्शन तथा प्रसाद ग्रहण करने के लिए आते रहे।

Related Articles