खेतड़ी में शहरी सेवा शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण:ग्रामीणों से संवाद किया, समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
खेतड़ी में शहरी सेवा शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण:ग्रामीणों से संवाद किया, समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.गर्ग ने शिविर में आए नागरिकों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय व धन दोनों की बचत हो सके।
शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टा संबंधी कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और राजस्व सहित जनहित से जुड़े कई कार्यों का निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए।
उन्होंने यह भी कहा- सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर डॉ. गर्ग ने बताया कि शहरी सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी सेवाओं को एक छत के नीचे उपलब्ध कराकर नागरिकों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है।
शिविर के सफल आयोजन में नगरपालिका कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर एसडीएम सुनील कुमार चौहान, तहसीलदार सुनील कुमार मील, ईओ नागरमल गुर्जर, सुखराम गुर्जर, संदीप शर्मा, नरेश कुमार और एसआई सुनील सैनी, मनोज सैनी सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2317311


