छोटी सवाई गांव के पास असंतुलित होकर पलटा ऑटो, ऑटो सवार दो महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल
छोटी सवाई गांव के पास असंतुलित होकर पलटा ऑटो, ऑटो सवार दो महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल
सरदारशहर : सरदारशहर की सवाई छोटी गांव के पास सवारीयो से भरा एक ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे में घायल 2 महिलाओं को निजी वाहन के सहयोग से राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर और चिकित्सा स्टाफ ने घायल महिलाओं का उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार राजासर बिकान से एक ऑटो सवारी भरकर सरदारशहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान छोटी सवाई गांव के पास ऑटो आसंतुलित होकर पलट गया। हादसे में राजासर बीकान निवासी 60 वर्षीय श्रवण कंवर पत्नी रामकुमार सिंह ओर 55 वर्षीय मंगतू कंवर पत्नी सुल्तानसिंह घायल हो गई। यहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत घायल महिलाओं को निजी वाहन के सहयोग से राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर किसन सिहाग और चिकित्सा स्टाफ ने तुरंत उपचार शुरू किया। डॉ किसन सिहाग ने बताया कि हादसे में घायल दोनों महिलाओं को अंदरूनी चोट आई है जिनकी जांच करवाई जा रही है और उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225294


