[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में दो भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला:एक की गर्दन पर कुल्हाड़ी लगने से बेहोश, दूसरे के सिर पर किया वाार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में दो भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला:एक की गर्दन पर कुल्हाड़ी लगने से बेहोश, दूसरे के सिर पर किया वाार

खेत में दो भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला:एक की गर्दन पर कुल्हाड़ी लगने से बेहोश, दूसरे के सिर पर किया वाार

चूरू : जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के तोगावास गांव में खेत में घास काट रहे दो सगे भाइयों पर परिवार के ही पांच लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों में से एक तोगावास निवासी सहदेव सिंह (45) बताया कि शनिवार सुबह वह अपने भाई भागूसिंह के साथ खेत की बुवाई से पहले घास काटने गए थे। खेत की बुवाई को लेकर परिवार के लोगों से उनकी अनबन चल रही थी। इसी दौरान परिवार के ही हनुमान सिंह, विक्रम सिंह, भैरोसिंह, निगम सिंह और नवीन सिंह वहां आए।

आरोपियों ने दोनों भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। भागूसिंह की गर्दन पर कुल्हाड़ी लगने से वह बेहोश हो गया, जबकि सहदेव सिंह के सिर पर वार किया गया। घायल सहदेव सिंह ने तुरंत अपने परिजनों को घटना की सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायल भाइयों को भालेरी के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। भालेरी पुलिस ने भी घटना स्थल और अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles