[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहली प्री-मॉनसून बारिश में डूबा झुंझुनूं:नाले में फंसी बस; हवाईपट्टी चौराहे से गांधी चौक तक समंदर जैसा नजारा​

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पहली प्री-मॉनसून बारिश में डूबा झुंझुनूं:नाले में फंसी बस; हवाईपट्टी चौराहे से गांधी चौक तक समंदर जैसा नजारा​

पहली प्री-मॉनसून बारिश में डूबा झुंझुनूं:नाले में फंसी बस; हवाईपट्टी चौराहे से गांधी चौक तक समंदर जैसा नजारा​

झुंझुनूं : प्री-मानसून की पहली जोरदार बरसात ने झुंझुनूं नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम और दावों की पोल खोल दी। मंगलवार को हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा हो गया। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अफरा-तफरी का माहौल दिखा।

सबसे ज्यादा विकट स्थिति शहर के रोड नंबर 3 पर दिखी। यहां जलभराव के कारण सड़क और नाले का फर्क पूरी तरह खत्म हो गया। इसके चलते एक एक निजी टूरिस्ट बस अचानक सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि बस एक तरफ झुककर अटक गई। बस का आधा हिस्सा पानी-मलबे में डूब गया और जाम लग गया।

पानी-पानी हुआ सिस्टम

  • ​बंद हुए दुपहिया वाहन, रेंगने लगा ट्रैफिक- पानी का बहाव और भराव इतना ज्यादा था कि सड़कों से गुजरने वाले दुपहिया वाहन (मोटरसाइकिल और स्कूटी) बीच रास्ते में ही बंद हो गए। कई वाहन चालक पानी के बीच ही अपनी गाड़ियों को धक्का मारते नजर आए। कार और अन्य बड़े वाहनों के पहिए भी आधे से ज्यादा पानी में डूब गए।
  • प्रमुख चौराहों पर समंदर जैसा नजारा- शहर का शायद ही कोई ऐसा मुख्य हिस्सा बचा हो जो इस जलभराव की चपेट में न आया हो। भारी बारिश के बाद शहर के मुख्य केंद्र पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गए। ​हवाई पट्टी चौराहा की सड़कों पर पानी का भारी रेला देखने को मिला, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। रोड़ नंबर 3 पर नाले में बस फंसने और भारी जलभराव के कारण यह रूट सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। वहीं ​गांधी चौक और खेमी शक्ति चौराहा पर पानी भरने से दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही ​बगड़ चौराहा पर भी चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया।
  • ड्रेनेज ब्लॉक, टापू बना शहर- हर साल बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के प्रशासनिक दावे किए जाते हैं, लेकिन इस पहली ही बरसात ने साफ कर दिया कि धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक होने की वजह से चंद घंटों की बारिश में ही पूरा शहर टापू बन गया। स्थानीय निवासियों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

तस्वीरों में देखें शहर के हालात..

झुंझुनू की रोड नंबर 3 पर तालाब जैसे भरा पानी,सीवरेज के खड्डे में बस का टायर गिर कर टूट गया
झुंझुनू की रोड नंबर 3 पर तालाब जैसे भरा पानी,सीवरेज के खड्डे में बस का टायर गिर कर टूट गया
हवाई पट्टी सर्किल पर भास्कर के रिपोर्टर के सामने ही लगभग 20 गाड़ियां बंद हुई, 20 पानी में फंसने के बाद लोग धक्का देकर अपने वाहनों को बाहर निकलते नजर आए
हवाई पट्टी सर्किल पर लगभग 20 गाड़ियां बंद हुई, 20 पानी में फंसने के बाद लोग धक्का देकर अपने वाहनों को बाहर निकलते नजर आए
हवाई पट्टी सर्किल पर बीच सड़क बंद हुए दो रिक्शा
हवाई पट्टी सर्किल पर बीच सड़क बंद हुए दो रिक्शा
इस दौरान आम जनता ही नहीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी भी पूरी तरह भीग गए लेकिन फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए नालों पर चढ़कर और पेंट ऊँची करके काम करते रहे, वीडियो में पुरुष और महिला कर्मचारी परेशान होते दिख रहे हैं जो कि प्रशासन की एक बहुत बड़ी चुंक है

एक दूसरे के कंधों पर चढ़कर रोड पर करते और पैरों से बाइक को घसीटते हुए नजर आए लोग
एक दूसरे के कंधों पर चढ़कर रोड पर करते और पैरों से बाइक को घसीटते हुए नजर आए लोग

Related Articles