चिड़ावा के विक्रांत यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने:ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक में हैं एक्सपर्ट, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में निभाई अहम भूमिका
चिड़ावा के विक्रांत यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने:ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक में हैं एक्सपर्ट, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में निभाई अहम भूमिका
चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र के लाखू गांव के निवासी विक्रांत यादव को भारतीय सेना में पदोन्नति देकर लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया है। मेजर पद पर सेवाएं दे रहे विक्रांत यादव ने कम उम्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
भारतीय सेना की परंपरा के अनुसार विक्रांत यादव के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) और उनकी धर्मपत्नी निहारिका यादव ने उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट कर्नल के सितारे लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों और सहयोगियों ने भी उन्हें बधाई दी।
ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक में बनाई विशेष पहचान
शिक्षाविद् राम सिंह नेहरा ने बताया कि विक्रांत यादव ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। सेना में रहते हुए उन्होंने ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसके कारण उनकी विशेष पहचान बनी है।
देश की सुरक्षा और सैन्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए विक्रांत यादव को कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें थल सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र, विशेष प्रशंसा पत्र तथा महानिदेशक एनएसजी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। ये सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण माने जाते हैं।
विक्रांत यादव ने कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
लोहिया स्कूल से की प्रारंभिक शिक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर
विक्रांत यादव ने वर्ष 1999 से 2007 तक चिड़ावा स्थित लोहिया स्कूल में अपनी शिक्षा प्राप्त की। उनकी पदोन्नति की खबर सामने आने के बाद लाखू गांव, चिड़ावा और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2213813


