लक्ष्मणगढ़ से चोरी हुई बाइक दौसा में मिली, पुलिस ने बरामद की; आरोपी अब भी फरार
पीड़ित ने खुद की पड़ताल, सुराग मिलने पर दौसा पहुंची पुलिस
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मोदी लिंक रोड स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने दौसा जिले से बरामद कर लिया है। हालांकि मामले में नामजद आरोपी युवक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस टीम सोमवार को बरामद बाइक को लक्ष्मणगढ़ लेकर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी की घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान पता चला कि दौसा जिले के शिवरामपुरा (बापी) निवासी गौरव, जिला अस्पताल के पास किराये के मकान में रहने वाले अपने रिश्तेदार सीताराम के यहां ठहरा हुआ था। आरोप है कि गौरव ही चोरी की बाइक अपने गांव ले गया था।
आरोपी की तलाश में गांव पहुंचे लोग
घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों ने सीताराम को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद शनिवार देर रात पीड़ित पक्ष के कुछ लोग आरोपी गौरव के गांव शिवरामपुरा पहुंचे। वहां कई घंटों तक आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि परिवार के लोग बाइक लौटाने का आश्वासन देते रहे, जबकि आरोपी को मौके से भगा दिया गया।

घर पर कई मोटरसाइकिलें मिलने का दावा
पीड़ित पक्ष के महेश कुमार ने दावा किया कि आरोपी के घर पर चोरी हुई बाइक सहित करीब 10 मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। उन्होंने इन वाहनों के वीडियो भी बनाए और पुलिस को उपलब्ध कराए। उनका कहना है कि अधिकांश मोटरसाइकिलों के नंबर सीकर जिले की सीरीज के थे।
मैकेनिक की बाइक लेकर हुआ था फरार
पुलिस के अनुसार आरोपी गौरव पहले एक मोहल्ले से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। इसके बाद वह सीकर रोड स्थित एक मैकेनिक की दुकान पर पहुंचा, जहां चोरी की बाइक छोड़कर मैकेनिक राकेश कुमावत की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। बाद में वह अपने गांव शिवरामपुरा पहुंच गया।
दौसा से बरामद हुई बाइक
मामले की जानकारी मिलने पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस की टीम जांच के लिए दौसा पहुंची और राकेश कुमावत की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर वापस लक्ष्मणगढ़ ले आई।
कार्यवाहक थानाधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है। मामले की जांच जारी है तथा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2213785


