[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में शिक्षक संघ शेखावत का प्रदर्शन:सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन, स्थायी स्थानांतरण नीति, RGHS को लेकर रखी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में शिक्षक संघ शेखावत का प्रदर्शन:सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन, स्थायी स्थानांतरण नीति, RGHS को लेकर रखी मांग

श्रीमाधोपुर में शिक्षक संघ शेखावत का प्रदर्शन:सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन, स्थायी स्थानांतरण नीति, RGHS को लेकर रखी मांग

श्रीमाधोपुर : राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की श्रीमाधोपुर उपशाखा ने मंगलवार को शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल खोखर के नेतृत्व में किया गया।

RGHS योजना को निरंतर रखने की मांग

जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता समाप्त करना, तृतीय श्रेणी अध्यापकों के पे-प्रोटेक्शन को यथावत रखना और आरजीएचएस योजना को निरंतर जारी रखना शामिल है।

स्थायी स्थानांतरण नीति लागू करने की भी मांग

ज्ञापन में नवक्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति, समय पर डीपीसी, विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ, बिजली-पानी, कक्षों की व्यवस्था और नियमित सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति जैसी मांगें भी शामिल हैं।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान मंत्री शिवराज सिंह शेखावत के अलावा मुरलीधर भावरिया, सुवालाल यादव, प्रकाश सैनी, अमित शेखावत, झाबरमल सैनी, मनोहर सिंह शेखावत, बाबूलाल चाहर, सीताराम गढ़वाल, दिनेश यादव, बलविंदर यादव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles