[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहुल गांधी के कोटा कार्यक्रम में चूरू से छात्र संगठन के कार्यकर्ता होंगे शामिल : चौहान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राहुल गांधी के कोटा कार्यक्रम में चूरू से छात्र संगठन के कार्यकर्ता होंगे शामिल : चौहान

राहुल गांधी के कोटा कार्यक्रम में चूरू से छात्र संगठन के कार्यकर्ता होंगे शामिल : चौहान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 17 जून को कोटा में आयोजित होने वाले छात्र युवा सम्मेलन में चूरू से भी छात्र संगठन के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में चूरू से छात्र संगठन से जुड़े कार्यकर्ता 16 जून की रात को कोटा के लिए रवाना होंगे।

चौहान ने बताया कि राहुल गांधी कोटा कार्यक्रम में नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर युवाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है और कोटा सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Related Articles