चिरंजीव राव बोले- महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहा राजस्थान:चुनाव टाल रही सरकार, आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान
चिरंजीव राव बोले- महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहा राजस्थान:चुनाव टाल रही सरकार, आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान
श्रीमाधोपुर : कांग्रेस के एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव ने शनिवार शाम को श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ ब्लॉक की संयुक्त संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। यह बैठक शहर के सीकर बाजार गार्डन में नीमकाथाना जिलाध्यक्ष प्रो. जीएन घसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं बढ़ी- सह प्रभारी
बैठक को संबोधित करते हुए राव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। राव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा।
चिरंजीव राव ने श्रीमाधोपुर के विकास को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से यूडीएच मंत्री होने के बावजूद पिछले ढाई वर्षों में अपेक्षित विकास कार्य दिखाई नहीं दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

चुनावी हार के डर से स्थानीय निकाय चुनाव टाल रही सरकार
आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए राव ने कहा कि कोर्ट ने 31 जुलाई तक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी हार के डर से स्थानीय निकाय चुनाव टाल रही है। राव ने यह भी कहा कि ओबीसी आयोग का गठन भी सरकार को ही करना है, लेकिन इस प्रक्रिया में देरी हो रही है।राव ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जून को कोटा पहुंचेंगे। वहां वे युवाओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
इन्होंने अपने विचार रखें
इस बैठक में विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह लांबा, पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष प्रो. जीएन घसिया, पीसीसी सचिव प्रधुम्न सिंह राठौड़, सीकर जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, जिला सह प्रभारी पीएल प्रजापत, श्रीमाधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रकाश सैनी और अजीतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन राकेश तिवाड़ी ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2210563


