[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के सचिव अनिल सत्यदेव ढेड़िया ने आदर्श बाल निकेतन स्कूल का किया अवलोकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के सचिव अनिल सत्यदेव ढेड़िया ने आदर्श बाल निकेतन स्कूल का किया अवलोकन

झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के सचिव अनिल सत्यदेव ढेड़िया ने आदर्श बाल निकेतन स्कूल का किया अवलोकन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं : झुंझुनू निवासी मुंबई प्रवासी झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के सचिव अनिल सत्यदेव ढेड़िया ने अपने झुंझुनू प्रवास के दौरान चुना का चौक रानी सती रोड स्थित झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन स्कूल का अपनी धर्म पत्नी, प्रमोद ढेड़िया एवं नीम का थाना निवासी मुंबई प्रवासी प्रदीप अग्रवाल एवं स्थानीय गणमान्य जन मातादीन टीबड़ा के साथ आकर अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल परिसर स्थित सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, पूरे स्कूल का अवलोकन कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय कार्यकारिणी एवं स्कूल स्टाफ की खुले मन से सराहना की।

इस अवसर पर स्कूल कार्यकारिणी सचिव परमेश्वर हलवाई, स्कूल निदेशिका डॉ अंशु लीला एवं स्टाफ ने उनकी अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया।

Related Articles