[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खिरोड़ में धर्म परिवर्तन मामले में ग्रामीणों की बैठक:पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर जताया असंतोष, 20 सदस्यीय समिति बनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

खिरोड़ में धर्म परिवर्तन मामले में ग्रामीणों की बैठक:पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर जताया असंतोष, 20 सदस्यीय समिति बनाई

खिरोड़ में धर्म परिवर्तन मामले में ग्रामीणों की बैठक:पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर जताया असंतोष, 20 सदस्यीय समिति बनाई

नवलगढ़ : खिरोड़ में कथित धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर शुक्रवार को नवलगढ़ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले में अपेक्षित गति से कार्रवाई नहीं हो रही है।

समिति गठित करने का फैसला

बैठक में 20 सदस्यीय एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। यह समिति गांव और आसपास के क्षेत्रों में उन लोगों से घर-घर जाकर संपर्क करेगी, जिनके धर्म परिवर्तन की चर्चाएं सामने आई हैं।

उचित कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले में अब तक केवल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके अनुसार कई अन्य व्यक्ति भी इस प्रकरण में शामिल हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कर सभी संबंधित व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया।

बैठक में महिपाल सिंह शेखावत, रिटायर्ड सूबेदार जुगल किशोर कटेवा, सुमेर सिंह, नगेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, पर्वत सिंह, मुकेश गढ़वाल, संदीप सिंह, सुशील टेलर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22