सिंघाना में जलभराव और गंदगी से परेशान व्यापारी, सात दिन का अल्टीमेटम; समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
सिंघाना में जलभराव और गंदगी से परेशान व्यापारी, सात दिन का अल्टीमेटम; समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
सिंघाना : नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ गया है। शुक्रवार को युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीपी सैनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी जेके गोयल को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने बताया कि सिंघाना पुलिस थाने के सामने से बाईपास और खेतड़ी रोड की ओर जाने वाले बड़े नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। हल्की बारिश में ही मुख्य सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि गंदगी और जलभराव से क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि समस्या को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
ज्ञापन के जरिए नगर पालिका प्रशासन को सात दिन का समय दिया गया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि नाले की सफाई और जलभराव का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो नगर पालिका कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र गुर्जर, बाबूलाल कालोडिया, लालचंद्र सैनी, सियाराम शर्मा, राजेश मीणा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207223


