[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोसल में टीम का होटल पर छापा:बाल श्रम कर रहे नाबालिग को मुक्त कराया, संचालक पर होगी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लोसल में टीम का होटल पर छापा:बाल श्रम कर रहे नाबालिग को मुक्त कराया, संचालक पर होगी कार्रवाई

लोसल में टीम का होटल पर छापा:बाल श्रम कर रहे नाबालिग को मुक्त कराया, संचालक पर होगी कार्रवाई

सीकर : सीकर जिले में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे ‘उमंग-7 अभियान’ के तहत लोसल में बड़ी कार्रवाई की गई। एक संयुक्त टीम ने होटल से 17 साल के नाबालिग बाल श्रमिक को मुक्त कराया। जांच में सामने आया कि बालक से रोजाना लगभग 12 घंटे काम करवाया जा रहा था, जो बाल श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है।

मानव तस्करी विरोधी यूनिट, लोसल थाना पुलिस, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस और गायत्री सेवा संस्थान की एक संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर होटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नाबालिग बालक को काम करते हुए पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

मानव तस्करी विरोधी यूनिट के सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल ने बताया कि बालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अंकुर बहड़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्देश पर बालक को फिलहाल कस्तूरबा सेवा संस्थान में सुरक्षित आश्रय दिया गया है, जहां उसकी देखभाल, सुरक्षा और काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है।

इस कार्रवाई में मानव तस्करी विरोधी यूनिट से सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल, लोसल थाना के बाल कल्याण अधिकारी बाबूलाल, और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस और गायत्री सेवा संस्थान के नरेश कुमार सैनी और जितेंद्र सिंह नाथावतपुरा शामिल थे।

सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल ने बताया कि जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं किसी नाबालिग से मजदूरी या श्रम करवाया जाता दिखे तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित विभाग को दें।

Related Articles