दूध व्यापारी पर जानलेवा हमला:लाठियों से वार किए, एक लाख रुपए और अंगूठी लूट ले गए बदमाश
दूध व्यापारी पर जानलेवा हमला:लाठियों से वार किए, एक लाख रुपए और अंगूठी लूट ले गए बदमाश
सादुलपुर : सादुलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दूध व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
बाइक से किशनगपुरा दूध लेने जा रहे थे
पुलिस ने बताया- वार्ड नंबर 33 रामबास सेन मंदिर निवासी नंदलाल गोस्वामी (33) ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से गांवों से दूध लाकर शहर में बेचते हैं। यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब वह अपनी बाइक से किशनपुरा दूध लेने जा रहे थे।
सुबह लगभग 5:15 से 5:30 बजे के बीच सती जोहड़ी-किशनपुरा मार्ग पर एक काले शीशों वाली बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक के आगे आकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बोलेरो से उतरे दो लोगों ने लाठियों से उनके हाथ-पैरों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
दोनों पैर और बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ
इस हमले में नंदलाल गोस्वामी के दोनों पैरों और बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घायल ने अपने बयान में बताया कि हमलावरों में से एक व्यक्ति को उन्होंने अंकित साहू के रूप में पहचान लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति नकाबपोश था। बोलेरो में चालक सहित दो-तीन अन्य लोग भी मौजूद थे।
मारपीट के बाद आरोपियों ने उनके पास रखे करीब एक लाख रुपए नकद और दाहिने हाथ की उंगली में पहनी अंगूठी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल ने बताया कि गंभीर चोटों के कारण वह बोलेरो का नंबर नहीं देख सके। पुलिस ने घायल व्यापारी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2202184


